Site iconSite icon AR Live News

मॉर्निंग वॉक कर रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

jodhpur police sub inspector died due to heart attack at 39 year agejodhpur police sub inspector died due to heart attack at 39 year age

एआर लाइव न्यूज। जोधपुर में आज गुरूवार सुबह पुलिस विभाग के युवा सब इंस्पेक्टर करणी दान की मॉर्निंग वॉक करते समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गयी। 39 वर्षीय करणी दान 2014 में पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में जोधपुर ग्रामीण में डीएसटी प्रभारी थे। उनकी मौत की सूचना जैसे ही परिजनों मिली कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में उच्च अधिकारियों ने दुख व्यक्त किया हैं, सभी स्तब्ध हैं कि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत हुई। jodhpur police sub inspector died due to heart attack at 39 year age

पुलिस ने बताया कि आज गुरूवार सुबह भगत की कोठी स्थित कृष्णा नगर के पार्क में करणी दान मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करणीदान बालोतरा के रहने वाले थे, परिवार में मां, पत्नी और 6 साल का बेटा है। परिजनों ने बताया कि करणीदान रात 12 बजे ही ड्यूटी से घर लौटे थे। jodhpur police

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version