Site iconSite icon AR Live News

मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा: अमेरिकी अदालत ने प्रत्यर्पण की मंजूरी दी

mumbai 26-11 attack terrorist tahawwur rana extradition approves by US courtmumbai 26-11 attack terrorist tahawwur rana extradition approves by US court

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मुंबई 26/11 हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा सकेगा। अमेरिका की कोर्ट ने आतंकी के प्रत्यर्पण की मंजूरी दी है। तहव्वुर राणा मुंबई में 26 नवंबर 2008 हुए आतंकी हमले का मुख्य ओरापी था और उसने मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी। भारत ने अमेरिका से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मांगा था। कोर्ट से मंजूरी मिलते ही भारत ने उसे लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। mumbai 26/11 attack terrorist tahawwur rana

भारत ने अमेरिका से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मांगा था। राणा ने निचली अदालतों में याचिका दायर करके प्रत्यर्पण को रोकने की मांग की थी, मगर कोर्ट से उसे राहत नहीं मिली। अमेरिकी कोर्ट ने राणा के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकी नाव के जरिए मुंबई पहुंचे थे और 26 नवंबर को आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था, इसमें जिंदा पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब को फांसी हो चुकी है। इस हमले में तहव्वुर राणा की मुख्य भूमिका पायी गयी थी। 2009 में अमेरिका की एफबीआई ने तहव्वुर राणा को गिरफ्तार किया था।

भारत ने अमेरिका की कोर्ट ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मांग की थी। बाइडन प्रशासन ने राणा के भारत प्रत्यर्पण का समर्थन किया था। राणा ने अमेरिकी कोर्ट में प्रत्यर्पण का विरोध कर याचिका दायर की थी। अब अमेरिकी कोर्ट ने राणा की याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। भारत ने उसे यहां लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version