Site iconSite icon AR Live News

माईनस 18.3 डिग्री है द्रास (लद्दाख) का तापमान

Drass Ladakh temperature slips to minus 18.3 degreesDrass Ladakh temperature slips to minus 18.3 degrees

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। देश के पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान माईनस में भी काफी नीचे पहुंच चुका है। द्रास लद्दाख में बीती रात न्यूनतम तापमान माईनस 18.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार द्रास (लद्दाख)में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज ( Drass Ladakh temperature ) किया गया। कारगिल में माईनस 14.4, लेह माईनस 8.2, न्योमा लद्दाख माईनस 11.9, गिलगिल 5.5, स्कर्दू माईनस 9.0, गुलमर्ग जम्मू कश्मीर माइनस 8.8, पहलगाम 7.6, काजी गुंड 6.0, श्रीनगर 4.4, कल्पा हिमाचल प्रदेश 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में रात के तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर के रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.6 ड्रिग्री दर्ज हुआ था। हालांकि दिन के तापमान में कमी के चलते उदयपुर में सुबह शाम ठिठुरन का असर है।

कई जगह अभी भी सुबह शाम कोहरे का असर

राजस्थान के कई भागों में अभी भी सुबह शाम कोहरे का असर नजर आ रहा है। कुछ जगह घना कोहरा होने से यातायात पर भी असर नजर आ रहा है। हालांकि उदयपुर में अब मौसम साफ हो चुका है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version