Site iconSite icon AR Live News

ये “न्यू ईयर रिजोल्यूशन” ले ही लें, वरना साल की शुरूआत…

happy new year sanjay sharma badgaon udaipurhappy new year sanjay sharma badgaon udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सड़क परिवहन मंत्रालय के निर्देशानुसार राजस्थान में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा महीना मनाया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस पूरे महीने विशेष अभियान चलाए जाएंगे, इस संबंध में पुलिस और परिवहन विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती तो बरतेंगे ही, युवाओं के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। “New Year Resolution” “follow the traffic rules”, otherwise police will take strict action, 1st to 31st january 2025 road safety month

यह अभियान पूरे एक महीने तक चलने वाला है, ऐसे में लोगों को “न्यू ईयर रिजोल्यूशन” यातायात नियमों की पालना का ले लेना चाहिए, अन्यथा साल की शुरूआत पुलिस या परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई से हो सकती है। राजस्थान में सड़क सुरक्षा के लिए 6 ई – एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, इवेल्यूएशन, एन्गेजमेंट आधारित रणनीति के तहत कार्यवाही की जाएगी।

शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने प्रदेश के सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर जनवरी माह में चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उदयपुर एडि.एसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि यातायात नियमों की पालना में पुलिस विभिन्न मार्गों और चौराहों पर मौजूद रहकर कार्रवाई करती ही है, चूंकि यातायात व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों की पालना करवाने में पुलिस की अहम भूमिका रहती है, ऐसे में पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान स्तर पर कार्य करेगी।

एडि.एसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि खासकर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले किशोर व युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके कि यातायात नियमों का पालन करना क्यों जरूरी है, हाईवे के अलावा शहरी क्षेत्र में भी ऐसे एक्सीडेंट हो रहे हैं, जिसमें व्यक्ति की मौत हुई या अंगक्षति हुई। ऐसे में युवाओं को वाहन चलाने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। युवाओं को यातायात नियमों के प्रति एजुकेट करना जरूरी है, इसलिए इस बार पुलिस का फोकस एजुकेटिव एक्शन पर ज्यादा होगा। इसमें विभिन्न संगठनों और एनजीओ का सहयोग भी लिया जाएगा।

परिवहन आयुक्त के अनुसार दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। अनाधिकृत पार्किंग, सड़कों पर अनाधिकृत कट पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version