Site iconSite icon AR Live News

तबादलों से रोक हटी: 10 दिन तक आएंगी बम्पर लिस्ट

rajasthan government lifts ban on transfers for 10 daysrajasthan government lifts ban on transfers for 10 days

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भजनलाल सरकार ने राजस्थान में तबादलों से रोक हटा दी है, ऐसे में नए साल की शुरूआत 1 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2025 तक प्रदेश में बंपर तबादले होंगे। विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों की लिस्ट तैयार है, अब बस ट्रांसफर लिस्ट आने का इंतजार है। हालांकि इस आदेश में शिक्षा विभाग के तबादले शामिल नहीं हैं। rajasthan government lifts ban on transfers for 10 days

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग से जारी आदेशानुसार 1 जनवरी से लेकर 10 जनवरी 2025 तक राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर लगी पूर्ण रोक को हटा लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि 4 जनवरी 2023 और 15 जनवरी 2023 से लागू किए गए स्थानान्तरण प्रतिबंध को शेष विभागों के लिए 1 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2025 तक हटा लिया गया है, हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, कॉलेज शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के तबादले पर यह रोक बरकरार रहेगी। यह आदेश राज्य के समस्त निगमों, मंडलों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा।

इस आदेश के तहत 8 जनवरी 2024 से निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर 29 अक्टूबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version