उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय आर्थिक संघ आईईए की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के बॉम सदस्य और सिंघानिया लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक आचार्य को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। जयपुर की अपैक्स यूनिवर्सिटी सभागार में संघ के तीन दिवसीय 107वें अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन के समापन पर डॉ. आचार्य के इस अवार्ड की घोषणा हुई। मंच पर भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष एवं कानपुर यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. विनय कुमार पाठक ने डॉ. अशोक आचार्य को Indian Economic Association Fellow Award से नवाजा है। शिक्षा क्षेत्र में सक्रियता सहित अन्य उपलब्धियों के चलते डॉ. आचार्य को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। (Dr. Ashok Acharya honored with Indian Economic Association Fellow Award 2024)
डॉ. अशोक आचार्य भारतीय आर्थिक संघ के फेलो अवॉर्ड से सम्मानित

