उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित होने से उदयपुर में चल रहे शिल्पग्राम उत्सव में अब किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।(Shilpgram Utsav udaipur)
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि राजकीय शोक के चलते शिल्पग्राम के साथ ही बागौर की हवेली में आगामी 1 जनवरी तक कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।(Shilpgram Utsav udaipur)
शिल्पग्राम में स्टॉल्स 30 दिसंबर तक खुली रहेगी
केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि आगामी 30 दिसंबर तक चलने वाले शिल्पग्राम उत्सव में शिल्पबाजार और प्रदर्शनियां यथावत जारी रहेंगी। यहां करीब 400 क्राफट स्टाल लगी हुई है। इनमें 24 राज्यों के उत्पादों की बिक्री हो रही है।
बीती रात हुए कई कार्यक्रम
राजकीय शोक घोषित होने से पहले बीती रात शिल्पग्राम में मुक्ताकाशी मंच पर तमिलनाडु के कावड़ी कड़गम और ओडिशा के संबलपुरी डांस दर्शकों का पंसद आए। इस दौरान शिल्पग्राम में कई विदेशी पर्यटकों की भी मौजूदगी रही।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

