Site iconSite icon AR Live News

शिल्पग्राम उत्सवः ठंडी बयार के बीच देर शाम तक कलाप्रेमियों का लग रहा रैला

shilpgram utsav 2024 udaipurshilpgram utsav 2024 udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शिल्पग्राम उत्सव में आने वाले कलाप्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ठंडी बयार के बीच बुधवार को देर शाम तक कलाप्रेमियों का शिल्पग्राम में रैला नजर आया। मुक्ताकाशी मंच के सामने बड़ी संख्या में कलाप्रेमियों ने विभिन्न राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुतियां देखी।(shilpgram utsav 2024 )

मुक्ताकाशी मंच पर बुधवार को पांचवें दिन ओडिशा में भगवान जगन्नाथ को रिझाने के लिए किए जाने वाले नृत्य गोटीपुआ दर्शकों को काफी पसंद आया। भूंगड़ खान एंड पार्टी ने मांगणियार गायन की शानदार प्रस्तुति दी।(shilpgram utsav 2024)

बुधवार को ठंड का असर भी तेज था उसके बावजूद मुक्ताकाशी मंच के सामने बैठे कलाप्रेमियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही थी। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों के चलते आखिर तक मंच के सामने बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी बनी रही।

शिल्पग्राम में करीब 400 क्राफ्ट स्टाल लगी है। इनमें अधिकांश पर धीरे धीरे खरीददारों की संख्या बढ़ती जा रही है। शिल्पग्राम में लगी इन स्टालों पर 24 राज्यों के उत्पादों की बिक्री हो रही है।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि आज गुरुवार को कावड़ी कड़गम तमिलनाडु, संबलपुरी ओडिशा, बिहू असम लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। हरियाणा का घूमर डांस और मणिपुर के थांगता एंड स्टिक में मार्शल आर्ट का रोमांचक प्रदर्शन भी होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version