Site iconSite icon AR Live News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज गुरुवार रात को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आज शाम को अचानक वे बेहोश हो गए, उन्हें तत्काल एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रात 9.51 पर उनका निधन हो गया। मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

मनमोहन सिंह के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस की कर्नाटक में होने वाली वाली बैठक रद्द कर दी गयी है। राहुल गांधी, खड़गे सहित कांग्रेस लीडर दिल्ली पहुंच रहे हैं। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनमोहन सिंह के परिवार से बात की। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस लीडर हॉस्पिटल पहुंचे है।

Exit mobile version