उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के मावली में बिजली विभाग के रोकड़िया पद पर कार्यरत कर्मचारी ने 1 करोड़ 14 लाख 82 हजार रूपए का गबन किया है। कर्मचारी धरमवीर चौधरी पुत्र नारायण लाल चौधरी पर आरोप है कि उसने भारतीय मुद्रा नोट और सिक्कों के रूप में आयी कैश राशि 1 करोड़ 14 लाख 82 हजार रूपए की फर्जी एंट्री की, लेकिन यह राशि निगम के खाते में जमा नहीं करवायी। embezzlement in avvnl udaipur
इस गबन का ऑडिट में खुलासा होने पर मावली में विद्युत विभाग (एवीवीएनएल) के सहायक अभियंता ब्रजेन्द्र सिंह ने मावली थाने में विभाग के रोकड़िया पद पर कार्यरत धरमवीर चौधरी के खिलाफ 1 करोड़ 14 लाख 82 हजार रूपए के गबन की एफआईआर दर्ज करवायी है।
एफआईआर के अनुसार सहायक अभियंता कार्यालय एवीवीएनएल में लेखाधिकारी और सहायक लेखाधिकारी ने ऑडिट की थी। जिसमें पाया कि रोकड़िया पद पर कार्यरत धरमवीर चौधरी ने 1 करोड़ 14 लाख 82 हजार रूपए की राशि के विभाग की कैश बुक में जमा होने के फर्जी एंट्री की हुइ है, लेकिन निगम के खाते में यह राशि जमा नहीं करवायी। इससे निगम को 1 करोड़ 14 लाख 82 हजार रूपए की राजस्व हानि हुई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

