Site iconSite icon AR Live News

शिल्पग्राम उत्सव में दिखने लगा जन उत्साह

shilpgram utsav 2024 udaipurshilpgram utsav 2024 udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के शिल्पग्राम में शुरू हुए शिल्पग्राम उत्सव में शुरूआती दिनों में ही जन उत्साह नजर आने लगा है। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ ही शिल्पग्राम में लगी विभिन्न स्टाल्स पर खरीददारी करने वालों की भी चहल पहल शुरू हो गई है। शिल्पग्राम उत्सव आगामी 30 दिसंबर तक चलेगा।(shilpgram utsav 2024)

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान की देखरेख में चल रहे शिल्पग्राम उत्सव के दूसरे दिन पहले ही रविवार को ही लोगों की भीड़ उमड़ी। कोई मुक्ताकाशी रंगमंच पर कला संस्कृति की झलक देखने में मस्त था तो कोई खदीरदारी के साथ साथ फुड जोन में अपनी अपनी पसंद के खानपान के स्टॉल पर चटकारे लगाते हुए शिल्पग्राम उत्सव के रंग में नजर आया। शिल्पग्राम उत्सव में 400 क्राफ्ट स्टाल्स लगी है। इन स्टालों पर 24 राज्यों के उत्पादों की बिक्री हो रही है।(shilpgram utsav 2024)

राजस्थान सहित 20 राज्यों के करीब 800 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देने शिल्पग्राम उत्सव में आए है। इनमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, असम, मेघालय, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, मणिपुर, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु के कलाकार शामिल है। वीडियो में देखें मणिपुर का लाइनहरोपां नृत्य:-

शिल्पग्राम उत्सव में वैसे तो हर शाम मुक्ताकाशी रंगमंच पर विभिन्न राज्यों के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिल रही है, लेकिन थड़ों पर बहरूपिया, कच्छी घोड़ी, कच्छी लोक गायन, राठवा, सुंदरी वादन, अल्गोजा वादन, गवरी, मशक वादन, मांगणियार, चकरी, तेरह ताल, कालबेलिया नृत्य आपको दिन भर देखने को मिलेंगे।

29 दिसंबर तक हिवड़ा री हूक कार्यक्रम बंजारा मंच पर दोपहर 12 से 4 बजे तक होगा। इसमें शिल्पग्राम उत्सव देखने वाले आमजन भी अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे। इससे शिल्पग्राम में उन लोगों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है जो कि कलाप्रेमी है। यहां सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी भी होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version