Site iconSite icon AR Live News

बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाली शिक्षा की जरूरतःराज्यपाल बागडे

Convocation Ceremony MPUAT UdaipurConvocation Ceremony MPUAT Udaipur

एमपीयूएटी का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल बोले, टेस्ट बुक से डिग्री जरूर मिल जाएगी, लेकिन जीवन नहीं सुधरेगा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि टेस्ट बुक (पाठ्यक्रम) से डिग्री जरूर मिल जाएगी, लेकिन जीवन नहीं सुधरेगा। जीवन सुधारने के लिए बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ानी होगी। यह तभी संभव है जब विश्वविद्यालय के शिक्षक अपने मन-मस्तिष्क में समाया तमाम ज्ञान बच्चों में ट्रांसफर करे।(MPUAT Convocation)

राज्यपाल बागडे ने शनिवार को उदयपुर में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर(एमपीयूएटी) के18वें दीक्षांत समारोह में यह बात कही। उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि हम आज भी लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति पर चल रहे हैं जबकि अंग्रेज यह बखूबी जानते थे कि किसी भी राष्ट्र को बर्बाद करना है तो वहां की शिक्षा को बिगाड़ दो।(MPUAT Convocation)

राज्यपाल बागडे ने पानी के दुरूपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि पानी की बचत ही पानी का निर्माण है। भूजल स्तर को सुधारने के प्रयास होने चाहिए। खेतों में अंधाधुंध रसायनों के उपयोग पर भी चिंता जताई। राज्यपाल ने कृषि में नवाचारों,अनुसंधान के साथ ही प्राकृतिक खेती के लिए मुहिम चलाने पर भी जोर दिया।

समारोह में असम कृषि विश्वविद्यालय जोरहाट के पूर्व कुलपति डॉ. अमरनाथ मुखोपाध्याय ने कहा कि भारत ने तीन प्रमुख क्षेत्रों कृषि, अंतरिक्ष और आईटी क्षेत्र में शानदार प्रगति हासिल की है। आने वाला कृषि का भविष्य और भी सुनहरा है। समारोह में एमपीयूएटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में कुलसचिव सुधांशु सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।MPUAT Udaipur Convocation Ceremony

राज्यपाल ने अकादमिक वर्ष 2023-24 में उत्तीर्ण 938 स्नातक, 181 निष्णात व 62 विद्यावाचस्पति अभ्यर्थियों को दीक्षा प्रदान की। 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। वितोली चिशी, निष्णात (कृषि अभियांत्रिकी) प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी को चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version