Site iconSite icon AR Live News

गैस टैंकर ब्लास्ट: लेकसिटी ट्रेवल्स में सवार कई यात्री झुलसे, उदयपुर के लोग भी शामिल

jaipur gas tanker blast Many people injured from Udaipur travelling in Lake City Travels busjaipur gas tanker blast Many people injured from Udaipur travelling in Lake City Travels bus

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में अजमेर हाईवे पर हुए गैस टैंकर ब्लास्ट दुखांतिका में उदयपुर के कई लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट हुए गैस टैंकर के पीछे तीसरे-चौथे नंबर पर उदयपुर ये जयपुर जा रही लेकसिटी ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस चल रही थी, बस पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। बस में सवार 22 सवारियां तो ठीक हैं, लेकिन 10 सवारियां लापता हैं। jaipur gas tanker blast Many people injured from Udaipur travelling in Lake City Travels bus

बस मालिक अब्दुल सलाम ने बताया कि बस में 32 सवारियां मौजूद थीं, 22 सवारियों से बात हो गयी हैं, इनमें कुछ मामूली रूप से झुलसे हैं, जबकि 10 सवारियों के मोबाइल स्वीचऑफ आ रहे हैं। बस चालक गंभीर रूप से झुलसा है। हम एसएमएस हॉस्पिटल में भी इन 10 सवारियों के बारे में पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि ये कहां है। इन सवारियों के बारे में कुछ पता नहीं चला सका है, हमारे व्यक्ति एसएमएस हॉस्पिटल में है, वह सवारियों के बारे में पता करने का प्रयास कर रहा है।

लेकसिटी बस रात करीब 9.30 बजे उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में 32 सवारियां थीं। ज्यादातर सवारियां उदयपुर की रहने वाली सवार हुई थीं। बस को सुबह 6.30 जयपुर में पोलोविक्ट्री पहुंचना था। बस जयपुर में प्रवेश कर चुकी थी, ऐसे में कुछ सवारियां जाग भी गयी थी।

बस प्रबंधक को सवारियों से मिली जानकारी के अनुसार बस गंतव्य स्थान तक पहुंचती, इससे पहले जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह 5.45 बजे गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर हो गयी। तेजी से गैस रिसाव शुरू हो गया, कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले गैस टैंकर में भयानक ब्लास्ट हुआ। सभी सवारियां बस से कूद-कूद कर आस-पास बचने के लिए भागने लगीं। इस दौरान कुछ सवारियां आग की चपेट में आ गयीं और झुलस गयीं। बस चालक गंभीर रूप से झुलस गया। बस संचालक की 22 सवारियों से बात हो गयी है, इनमें कुछ झुलसीं हैं, जबकि ज्यादातर ठीक हैं, लेकिन बस में मौजूद 10 सवारियां लापता हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version