Site iconSite icon AR Live News

जयपुर: गैस टैंकर में ब्लास्ट, 9 जिंदा जले, 35 झुलसे, स्लीपर कोच बस सहित कई वाहन जलकर खाक

Jaipur gas tanker Blast 7 people died 35 injured 40 vehicles burnt to ashes at jaipur ajmer highwayJaipur gas tanker Blast 7 people died 35 injured 40 vehicles burnt to ashes at jaipur ajmer highway

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस टैंकर के एक ट्रक से टकराने के बाद गैस टैंकर में लीकेज के साथ ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि हाईवे पर टैंकर के आगे-पीछे का कुछ क्षेत्र आग का गोला बन गया। टैंकर के पीछे चल रही स्लीपर कोच बस सहित कई वाहन जलकर खाक हो गए, हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए, जबकि 35 गंभीर रूप से झुलसे हैं, इनमें 5 लोग वेंटीलेटर पर हैं। Jaipur gas tanker Blast : 9 people died, 35 injured, many vehicles burnt to ashes at jaipur ajmer highway

हादसे की सूचना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मौके पर पहुंचे, जबकि चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एसएमएस अस्पताल पहुंचे और हॉस्पिटल पहुंचे लोगों के उपचार की व्यवस्थाएं संभाली। गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल शर्मा सहित अन्य नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि हादसे में घायल हुए लोगों अच्छे से अच्छा उपचार देकर बचाया जा सके। एसएमएस हॉस्पिटल में अलग से बर्न यूनिट बना दी गयी है, जिसमे उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह 5.30 बजे का है। हाईवे पर एलपीजी गैस का टैंकर जा रहा था, गैस टैंकर हाईवे पर कट से यू-टर्न ले रहा था, तभी जयपुर से आ रहे ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। इससे गैस टैंकर से लीकेज शुरू हो गया और कुछ ही सैकंड में गैस 100-200 मीटर तक क्षेत्र में फैल गयी और टैंकर में भीषण ब्लास्ट के भयानक आग लग गयी। आग की चपेट में टैंकर के आगे-पीछे चल रहे कई वाहन चपेट में आ गए। धमाके के साथ हाईवे किनारे एक फैक्ट्री में भी आग लग गयी। कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र आग के गोले में तब्दील हो गया।

वाहनों में सवार लोगों ने भाग कर जान बचाने की कोशिश की, वहीं कुछ लोगों को तो भागने का मौका तक नहीं मिला। 5 लोग मौके पर जिंदा जल गए, वहीं 4 गंभीर झुलसे लोगों ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 35 लोग झुलस गए हैं, जिनमें 5 लोग बेहद गंभीर हालत में हैं और वेंटीलेटर पर है। हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, फायरबिग्रेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, हादसे में झुलसे लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version