एआर लाइव न्यूज। मध्यप्रदेश के भोपाल में मंडोरी गांव के जंगल में गुरूवार देर रात आयकर विभाग की टीम ने एक कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रूपए से अधिक कैश बरामद किया है। जब्त किए गए सोने की कीमत 40 करोड़ रूपए से अधिक आंकी जा रही है। आयकर विभाग को यह उपलब्धि एमपी में रियल एस्टेट कारोबारी पर चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली है। आयकर विभाग कार के मालिक के आधार पर पड़ताल करने का प्रयास कर रहा है कि यह सोना और कैश किसका है। 52 kg gold found in car in medori forest bhopal
जानकारी के अनुसार आयकर और पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि भोपाल शहर के बाहर मंडोरी गांव में जंगल के रास्ते से बड़ी मात्रा में सोना एक कार के जरिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर रेड की। जंगल में संदिग्ध कार दिखी, जिसे पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। सूचना पर आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी।
कार से जब्त सोना और आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल में लिंक होने का संदेह
कार को खोलकर चेक किया गया तो सोने के बिस्किट और कैश देखकर मौजूद अधिकारी भी चौंक गए। आयकर विभाग ने कार से 52 किलो सोने के बिस्किट और 10 करोड़ रूपए से अधिक का कैश जब्त किया है। सोना जिस कार से बरामद हुआ वह कार किसी चेतन गौड़ की बतायी जा रही है। आयकर विभाग को संदेह है कि चेतन गौड़ और आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के बीच लिंक हो सकता है। गौरतलब है कि भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई चल रही है, इसी से लिंक सौरभ शर्मा के घर पर भी आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

