Site iconSite icon AR Live News

मुंबई बोट एक्सीडेंट में अब तक चार जवान सहित 13 की मौत, मृतकों में जयपुर का मार्कोस कमांडो भी शहीद

Mumbai boat accident 13 citizens died with four navy jawan Marcos commando from Jaipur is also deadMumbai boat accident 13 citizens died with four navy jawan Marcos commando from Jaipur is also dead

एआर लाइव न्यूज। मुंबई तट के पास एलीफेंटा द्वीप जा रही फेरी बोट और नौसेना के जहाज के बीच टक्कर से हुए हादसे में अब तक चार जवानों सहित 13 लोगों की मौत हो गयी है, हादसे में जयपुर के रेनवाल के रहने वाले नेवी मार्कोस जवान महेंद्र सिंह भी शहीद हुए हैं। हादसे से सबक लेते हुए अब गेटवे ऑफ इंडिया से नाव में बैठने वाले सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। Mumbai boat accident

मृतकों में नौ नागरिक नीलकमल बोट में मौजूद थे, जबकि चार जवान नौसेना की बोट में थे। जानकारी के अनुसार 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 108 यात्री सवार थे, जबकि नौ सेना की बोट में 6 जवान मौजूद थे। इनमें से 101 करे रेस्क्यू कर बचा लिया गया था।

हादसे में शहीद हुए मार्कोस कमांडो महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह जयपुर के रेनवाल के जूनसिया गांव के रहने वाले थे। वह दो महीने बाद ही नेवी से रिटायर होने वाले थे। महेंद्र सिंह भारतीय नेवी में मार्कोस कमांडो के पद पर कार्यरत थे। उनकी उम्र 34 वर्ष थी। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह गांव लायी जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके शहीद होने के सूचना जैसे ही परिवार और स्थानीय प्रशासन तक पहुंची, पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया।

नौसेना ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि नौसेना का जहाज इंजन ट्रायल पर था। इंजन में आयी खराबी के कारण नौसेना के जवान बोट चालक का बोट से नियंत्रण खो बैठा और नौ सेना की यह बोट यात्रियों की फेरी बोट से टकरा कर पलट गयी। वहीं फेरी बोट में भी पानी भरने से यह डूब गयी। हादसे के बाद नेवी, कोस्ट गार्ड और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर हेलीकॉप्टर, जहाज की मदद से 99 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया था। हादसे में नौ सेना की बोट में सवार मार्कोस कमांडो महेन्द्र सिंह सहित 4 जवानों और फेरी बोट में सवार 9 नागरिकों की मौत हुई है। Mumbai boat accident

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version