Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया पर सेंट्रल जीएसटी का छापा

central gst raid on dinesh khodaniya in dungarpur congress leader dinesh khodaniyacentral gst raid on dinesh khodaniya in dungarpur congress leader dinesh khodaniya

एआर लाइव न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के ऑफिस पर बुधवार को सेंट्रल जीएसटी ने छापा मारा है। सेंट्रल जीएसटी टीम खोड़निया के कार्यालय से मिले दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है। खोड़निया का रियल एस्टेट और ज्वैलरी व्यवसायी हैं। जानकारी के अनुसार खोड़निया के उदयपुर में भी रियए एस्टेट संबंधित बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उदयपुर से सेंट्रल जीएसटी की टीम मंगलवार देर शाम सागवाड़ा पहुंच गयी थी। टीम ने खोड़निया के सुरभि मॉल स्थित ऑफिस पर छापेमारी की। खोड़निया के सागवाड़ा में नहीं होने से सेंट्रल जीएसटी टीम ने परिवार के लोगों के सामने दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई पूरी होने के बाद जीएसटी की डिमांड सामने आएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version