Site iconSite icon AR Live News

आदिवासी अंचल के स्कूली बच्चों को मिले स्वेटर

rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distributions Mormangra school ps jhadolrajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distributions Mormangra school ps jhadol

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सरकारी स्कूल के छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा अभियान के तहत सोमवार को जिले के आदिवासी अंचल के दो स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। संस्थान की ओर से सर्दी के इस सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को अब तक करीब 400 स्वेटर वितरित किए जा चुके है। (rajasthan samaj seva sansthan)

संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि सोमवार को झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोरमंगरा और गिर्वा पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमली में 137 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। मोरमंगरा स्कूल उदयपुर शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर है। स्वेटर वितरण में संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष रीना जैन ने भी सेवाएं दी। स्वेटर मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्थान की और से अब तक बड़गांव, गिर्वा, गोगुंदा और झाड़ोल ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के करीब 400 बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा चुके है।(rajasthan samaj seva sansthan)

मोरमंगरा स्कूल के प्रधानाध्यापक छगनलाल गमेती और कमली स्कूल के प्रधानाध्याक ललित किशोर डामा ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान के सेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ती सर्दी के सीजन में स्वेटर मिलने से अब स्कूल में बच्चों की नियमित उपस्थिति भी ज्यादा रहेगी। स्वेटर के अभाव में ठिठुरन के चलते कई छोटे बच्चे मजबूरी के चलते नियमित स्कूल नहीं आ पा रहे थे। दोनों ही स्कूल के स्टाफ ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि हमारे स्कूल में बच्चों के लिए पहली बार कोई संस्थान जरूरत अनुसार सामग्री लेकर पहुंची है। rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distributions Mormangra jhadol and kamli school girwa

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version