Site iconSite icon AR Live News

जलदाय विभाग का एसई 2 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

rajasthan acb arrests phed superintendent engineer dungarpur for taking 2 lakh rupees briberajasthan acb arrests phed superintendent engineer dungarpur for taking 2 lakh rupees bribe

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर ने आज मंगलवार को जिले में जलदाय विभाग (पीएचईडी) के अधीक्षण अभियंता (एसई) अनिल कछवाहा को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन योजना के तहत करवाए गए कार्यों के बिल पास करने की एवज में अधीक्षण अभियंता अनिल कछवाहा परिवादी से 5 लाख रूपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। (phed superintendent engineer trap)

एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की डूंगरपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत करवाये गये कार्यों के करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये के बकाया बिलों को पास करने की एवज में अधीक्षण अभियंता अनिल कछवाहा 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

एसीबी डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान ही एसई अनिल कछवाहा ने परिवादी से 1 लाख रूपए वसूल लिए थे। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज मंगलवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये अधीक्षण अभियंता अनिल कछवाहा को परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version