Site iconSite icon AR Live News

यूडीए की निर्माणाधीन पुलिया गिरने से घायल युवक की मौत, भारती कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

udaipur man died after under construction bridge collapse in madri pratap nagar police lodged FIR against bharati construction contractor companyudaipur man died after under construction bridge collapse in madri pratap nagar police lodged FIR against bharati construction contractor company

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के प्रतापनगर से बलीचा बाईपास पर मादड़ी में 13 दिसंबर की रात सलोनी कांटा के पास उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की निर्माणाधीन पुलिया के अचानक गिरने से घायल हुए युवक श्यामलाल मेघवाल की आज सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्रतापनगर पुलिस ने पुलिया बना रही ठेकेदार कंपनी भारती कंस्ट्रक्शन के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज किया है। udaipur under construction bridge collapse

श्यामलाल की मौत पर आक्रोशित समाजजन और परिजनों ने सोमवार को आर्थिक सहायता और ठेकेदार कंपनी का ठेका निरस्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर शव लेने से इनकार कर दिया और मोरचरी के बाहर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस और यूडीए के अधिकारियों ने काफी समझाइश के प्रयास किए। करीब चार घंटे चली समझाइश और यूडीए की ओर से व चिरंजीवी योजना के तहत कुल 16 लाख रूपए आर्थिक सहायता के आश्वासन पर परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। परिजनों ने कहा श्यामलाल की पत्नी गर्भवती है और एक छोटी बेटी है। श्यामलाल ही परिवार का एकलौता सहारा था।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवक बेड़वास निवासी श्यामलाल 30 पुत्र गोवर्धनलाल मेघवाल की मौत हो गयी है। पुलिया निर्माण कार्य कर रही कंपनी भारती कंस्ट्रक्शन के खिलाफ लापरवाही के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सलोनी कांटे के पास एक पुलिया का निर्माण हो रहा है। यूडीए की तरफ से निर्माणकार्य ठेकेदार कंपनी भारती कंस्ट्रक्शन कर रही है। श्याम लाल मादड़ी स्थित ड्रग कंपनी में काम करता था।

13 दिसंबर की रात अचानक निर्माणाधीन पुलिया के एक हिस्सा गिर गया, इस दौरान कंपनी से घर लौट रहा श्यामलाल पुलिया के नीचे से गुजर ही रहा था, पुलिया का मलबा श्यामलाल के पर गिरा, मौके पर श्यामलाल सहित तीन लोग घायल हुए थे। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। जिसमें श्यामलाल मेघवाल की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version