एआर लाइव न्यूज। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून गारंटी देने की मांग को लेकर 9 महीने से आंदोलनरत किसानों में से 101 किसानों का दल शनिवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। किसान घग्गर नदी पर बने पुल पर पहुंचे ही थे, कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसानों के बेरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन चलाकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ किसान घायल भी हुए हैं, वहीं शंभू बॉर्डर पर किसान ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। माना जा रहा है कि किसान ने घटनाक्रम से दुखी होकर यह कदम उठाया है। shambhu border update
शनिवार दोपहर चले इस घटनाक्रम के बाद संगठन ने किसानों के दल को वापस बुला लिया। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने हम पर गोलियां चलाईं, घग्गर नदी का गंदा और केमिकल वाला पानी हम पर इस्तेमाल यि। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। 18 दिसंबर को पंजाब में 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। 18 तक कोई भी किसान दल दिल्ली कूच नहीं करेगा।
डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी, स्वास्थ में गिरावट
खनौरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन जारी है। उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही है। किसान नेता पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नहीं।
यह हैं किसानों की मांगे : एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी
नौ महीने से आंदोलनरत किसानों की मुख्य मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून गारंटी देने की है। इसके अलावा डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कीमत तय हो, डीएपी खाद की कमी को दूर किया जाए, किसानों और खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, इन्हें पेंशन दी जाए, मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगायी जाए, भूमिअधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए सहित अन्य मांगे हैं। किसान विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार से वार्ता करने के लिए अड़े हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

