Site iconSite icon AR Live News

डिप्टी सीएम ने उदयपुर आते समय चेक की सड़क की क्वालिटी, दो इंजीनियर एपीओ

Deputy CM diya kumari check road quality two engineers APODeputy CM diya kumari check road quality two engineers APO

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की मंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद के नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र के गुंजोल-कुंचोली मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण का मामला सामने आने पर शनिवार को संबंधित एईएन और जेइएन को एपीओ कर दिया। उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार भी लगायी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह से लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। Deputy CM diya kumari check road quality two engineers APO

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को उदयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में भाग लेने से पूर्व नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र के गुंजोल-कुंचोली मार्ग पहुंची। सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता से नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक शर्मा को स्पष्ट रूप से कहा कि ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करें और जरूरी हो तो ब्लैकलिस्ट भी करें।

उपमुख्यमंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचौली के सामने मौक़े पर ही उदयपुर एक्सईएन क्वालिटी कंट्रोल कार्यालय की क्वालिटी चेकिंग मशीन मंगवाई और सड़क की गुणवत्ता जांची। सड़क निर्माण में घटिया काम होने पर पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता जितेश व्यास और सहायक अभियंता नमित मिश्रा को एपीओ करने और एक्सईएन भानुप्रकाश माथुर को 17 सीसीए का नोटिस देने के निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी काम में जनता का पैसा ऐसे बर्बाद नहीं होने देंगे। अधिकारियों का दायित्व है कि निर्माण कार्यों का निरंतर निरीक्षण करें और काम गुणवत्ता से हो। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम रक्षा पारीक, पीडब्ल्यूडी के एसई मगनीराम रैगर भी मौजूद थे। इससे पहले दिया कुमारी ने नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के मंदिर में ग्वाल झांकी के दर्शन किए। उनका तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा ने समाधान पद्धति से अभिनंदन किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version