एआर लाइव न्यूज। पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान प्रशंसकों के बीच मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने आज शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालां कि हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गयी है, ऐसे में वे जेल जाने से बच गए हैं। allu arjun granted interim bail
हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर की स्क्रीनिंग थी। जहां अल्लू के कई प्रशंसक पहले से वहां मौजूउद थे। पुलिस ने अल्लू पर आरोप लगाया है कि वे थिएटर में पुलिस को सूचना दिए बगैर ही आ गए थे, उनके आने पर प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गयी, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी थी, जबकि कुछ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर के मालिक सहित तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
अल्लू अर्जुन की ओर से महिला की मौत मामले में दर्ज एफआईआर को खत्म करने और जमानत याचिका हाईकोर्ट में दाखिल गयी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अल्लू अुर्जन को अंतरिम जमानत दे दी है। ऐसे में अल्लू अर्जुन जेल जाने से बच गए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

