Site iconSite icon AR Live News

सर्दी से ठिठुर रहे थे स्कूली बच्चे, स्वेटर मिलते ही चेहरे खिल उठे

rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distributions titodia school vijaybavdi gogundarajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distributions titodia school vijaybavdi gogunda

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को ठिठुरन भरी सर्दी से बचाने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का स्वेटर वितरण सेवा अभियान लगातार जारी है।(rajasthan samaj seva sansthan udaipur)

गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायत विजयवाबड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टिटोड़िया में अधिकांश बच्चों के स्वेटर नहीं होने की जानकारी मिलने पर राजस्थान समाज सेवा संस्थान की टीम बुधवार को स्कूल पहुंची। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पहाड़ी पर स्थित इस स्कूल के छोटे छोटे बच्चे सर्द हवा के चलते ठिठुरते नजर आए। जैसे ही बच्चों को स्वेटर मिले उनके चेहरे खिल उठे और सर्दी की चिंता भी दूर हो गई। स्कूल में स्वेटर वितरण सेवा अभियान में युगल किशोर जोशी और सरोज शर्मा ने भी सेवाएं दी।(rajasthan samaj seva sansthan udaipur)

स्कूल प्रधानाध्यापक जगन्नाथ सिंह देवड़ा ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी स्कूल के बच्चों को स्वेटर की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर या अन्य कोई सामग्री लेकर पहली बार कोई संस्थान की टीम हमारे स्कूल में पहुंची है। ऐसा सहयोग आगे भी मिलता रहे।

संस्थान सचिव लकी जैन ने बताया कि हमारे इस अभियान और सेवाकार्य से कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। आपके छोटे से छोटे सहयोग से किसी एक बच्चे को सर्दियों में स्वेटर मिल सकता है। संस्थान के यूपीआई आईडी पर भी सहयोग राशि दे सकते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version