Site iconSite icon AR Live News

सीएम काफिले में घुसी टैक्सी कार के ड्राइवर ने भी दम तोड़ा: लोकसभा स्पीकर ने सड़क दुर्घटनाओं पर संसद में कहा…

rajasthan cm convoy accident taxi car driver also died during treatmentrajasthan cm convoy accident taxi car driver also died during treatment

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में सीएम काफिले में घुसी टैक्सी कार के ड्राइवर पवन कुमार की भी मौत हो गयी है। पवन कुमार ने आज गुरूवार को हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए पुलिस एएसआई सुरेन्द्र सिंह की भी बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। rajasthan cm convoy accident

सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए आज गुरूवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संसद में कहा कि पूरा सदन इस बात को लेकर चिंतित है, मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि हमें गंभीर प्रयास करना चाहिए ताकि हम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में कामयाब हो सकें, इसके लिए जब तक हम समाज में विशेषरूप से नौजवानों को इन गंभीर दुर्घटनाओं के बारे में नहीं बताएंगे, तब तक दुर्घटनाओं में कमी नहीं ला पाएंगे, इसके लिए समाज को जागृत करना, दिशा देना ये हम सब जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। मुझे आशा है कि हम सामूहिक और गंभीर प्रयास कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएंगे।

आज पोस्टमार्टम के बाद एएसआई सुरेन्द्र सिंह की पार्थिव देह चांदपोल स्थित रिजर्व पुलिस लाइन लायी गयी, जहां पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव देह को उनके गांव अलवर जिले के काठ का माजरा गांव ले जाया गया। एएसआई सुरेन्द्र सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है, दोनों बच्चे पढ़ रहे हैं।

इधर टैक्सी कार चालक पवन कुमार के परिजनों ने बताया कि पवन मूलतः करौली का रहने वाला था और जगतपुरा में परिवार के साथ किराए पर रहता था। पवन करीब डेढ़ साल से जयपुर में रह रहा था और ड्राइवर का काम करता था। पवन के पत्नी और एक ढाई वर्ष और एक 20 दिन का बेटा है। इस हादसे ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया है कि ओवर स्पीड में वाहन चलाने के क्या परिणाम हो सकते हैं। हादसे में मृतक पुलिसकर्मी और टैक्सी कार चालक दोनों के परिवारों में ये ही कमाने वाले थे। इनके जाने के बाद अब दोनों ही परिवार बिखर गए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version