Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर का “पारा” इतना गिरा कि सुनते ही लग जाएगी “ठंड”

cold wave in udaipur temperature go down last nightcold wave in udaipur temperature go down last night

औसत से 4.5 डिग्री नीचे आया उदयपुर का न्यूनतम तापमान : माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सर्द हवाएं चलने से उदयपुर का न्यूनतम तापमान गिर कर 5.2 डिग्री पर आ गया है। जो कि दिसंबर के न्यूनतम औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम है। 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की कमी आने से उदयपुर में ठिठुरन बढ़ गई है। (cold wave in udaipur)

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, जबकि माउंट आबू में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में इस सीजन में पहली बार रात का तापमान 5 डिग्री पर आया है। 6 दिसंबर के न्यूनतम तापमान के मुकाबले आज 9 दिसंबर के न्यूनतम तापमान में 7.4 डिग्री की कमी आयी है। आज सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से उदयपुर सहित राजस्थान के कई भागों में मौसम में अचानक बदलाव आया है। (cold wave in udaipur)

अचानक सर्दी का असर तेज होने से उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी आज असर नजर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में आगामी 15 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानी इस दौरान शीत लहर का असर बना रहेगा। 11 और 12 दिसंबर को ठंड का असर ज्यादा रहने का अनुमान है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब
चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version