Site iconSite icon AR Live News

देसूरी की नाल में बस पलटी : तीन छात्राओं की मौत

Desuri ki nal bus accident 3 students diedDesuri ki nal bus accident 3 students died

पाली,(एआर लाइव न्यूज)। पाली जिले के देसूरी की नाल में आज रविवार को पंजाब मोड़ पर बस पलटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर घायल को उदयपुर रैफर किया गया है, जबकि 17 घायलों का राजसमंद में इलाज चल रहा है। घायलों में छात्रों के साथ ही स्कूल स्टाफ भी शामिल है। बस गढ़बोर से देसूरी की तरफ जा रही थी। (Desuri ki nal bus accident)

राजसमंद जिले के आमेट ब्लॉक में राछेटी पंचायत के माणकदेव गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के बच्चे आज सुबह बस से पिकनिक पर निकले थे। बच्चे परशुराम महादेव जी के दर्शन करने जा रहे थे। देसूरी की नाल से गुजरते समय स्कूली बच्चों की यह बस पंजाब मोड़ पर पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई है। बस में 63 बच्चे सवार थे। हादसे में बच्चों के साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक अन्य स्कूलकर्मी घायल हुए है। अचानक बस पलटने से हाहाकार मच गया। चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देसूरी और चारभुजा स्थित हॉस्पिटल लाया गया। 17 घायलों को राजसमंद के आरके हॉस्पिटल रैफर किया गया। एक गंभीर घायल को उदयपुर रैफर किया गया है।

इसी पंजाब मोड़ पर 2007 में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें करीब 90 जातरुओं की मौत हो गई थी, जो रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। सभी जातरु एक ट्रक में सवार होकर दर्शन करने जा रहे थे इस ट्रक को जुगाड़ कर अंदर से पार्टिशन कर डबल डेकर बनाया हुआ था। इसके चलते इसमें जातरू ज्यादा सवार थे।(Desuri ki nal bus accident)

गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी

स्कूली बच्चों का नसीब कहे या ईश्वर की कृपा, जिस जगह आज हादसा हुआ पास में ही गहरी खायी है। बस पलटने के बाद रोड पर ही टेड़ी हो गई। बस यदि रगड़ाते हुए थोड़ी और आगे चली जाती तो यह खायी में गिर सकती थी और बड़ी जनहानी हो जाती। ढलान और इस विकट मोड़ के चलते यहां आए दिन सड़क हादसे होते आ रहे है। वन विभाग की जमीन आने के चलते इस मोड़ को ठीक नहीं किया जा पा रहा है जबकि लोग लंबे समय से इसकी मांग भी कर रहे है। लोग सवाल भी उठा रहे है कि वन विभाग की जमीनों पर होटल रिसोर्ट तो बन जाते है इधर जनहित के काम में वन विभाग बाधक बना हुआ है।

हादसे के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, कलेक्टर बालमुकुंद असावा, एसपी मनीष त्रिपाठी, एसडीओ बृजेश गुप्ता, गोविंद सिंह रत्नू भी राजसमंद अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। विधायक राठौड़ ने आगामी राज्य बजट में पंजाब मोड़ की समस्या का स्थायी समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version