Site iconSite icon AR Live News

दुकान पर काम करने वाला नौकर ही निकला चोर

udaipur police arrest shop servant for theftudaipur police arrest shop servant for theft

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सूरजपोल थाना पुलिस ने बैटरी, इंवर्टर की दुकान और गोदाम पर हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाले कोई और नहीं, उसी दुकान पर काम करने वाला नौकर निकला। udaipur police arrest shop servant for theft

थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि दुकान से बैटरी और इंवर्टर चोरी के आरोप में दीवानशाह कॉलोनी निवासी शाहरूख खान पुत्र मंजूर खान और समीर पुत्र मोहम्मद इश्तियाक को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चोरी हुई 43 बैटरी और 39 इन्वरर्टर बरामद किए गए हैं। 28 नवंबर को तोरण बावड़ी निवासी भूपेन्द्र कुमार जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि उनकी दुकान व गोदाम से किसी अज्ञात ने बैटरी व इन्वरर्टर चोरी किए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दुकान पर काम करने वाले लड़कों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पड़ताल की। पुलिस ने दुकान पर काम करने वाले शाहरूख से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने शाहरूख के सहयोगी समीर को गिरफ्तार किया। आरोपी शाहरूख ने बताया कि दुकान पर काम करते समय उसने दुकान व गोदाम की नकली चाबी बना ली थीं और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के खुलासे में एएसआई ओमवीर सिंह, कांस्टेबल पवन, हितेन्द्र सिंह और गणिराज सिंह की विशेष भूमिका रही है। udaipur police arrest shop servant for theft

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version