उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तापमान में बढ़ोतरी के क्रम के बीच उदयपुर में रात के तापमान में 2.7 डिग्री की कमी आई है। हालांकि दिन के तापमान में आज भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।(udaipur Minimum temperature)
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 09.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 12.6 डिग्री था। न्यूतनम तापमान में कमी के चलते बीती रात ठंड का असर भी कुछ ज्यादा रहा। उदयपुर में 30 नवंबर के बाद से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ था।(udaipur Minimum temperature)
इस साल दिसंबर से फरवरी के बीच सर्दी का प्रभाव कम रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने भी पिछले कुछ वर्षां की तुलना में इस साल सर्दी का असर कम पड़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी तक देश के अधिकांश भागों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। इसके चलते शीत लहर के दिन भी कम रहने की संभावना है। यानी की सर्दी के दिनों में भी हल्की गर्मी का अहसास रहेगा।
तीन दिनों में उदयपुर के तापमान की स्थिति
- दिन : अधिकतम : न्यूनतम
- 5 दिसंबर : 26.6 : 10.5 डिग्री सेल्सियस
- 6 दिसंबर : 26.0 : 12.6
- 7 दिसंबर : 26.8 : 9.9
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

