Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-असारवा ट्रेनों का ऋषभदेव और बिछीवाड़ा में ठहराव नहीं होने से हजारों लोग होते हैं परेशान

Rajya Sabha MP raised the issue of udaipur asarva trains stoppage on rishabhdev and bichhiwara station in rajya sabhaRajya Sabha MP raised the issue of udaipur asarva trains stoppage on rishabhdev and bichhiwara station in rajya sabha

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर से अहमदाबाद के लिए उदयपुर-असारवा ट्रेन तो चल गयी, लेकिन इस रूट में आने वाले दो मुख्य स्टेशन ऋषभदेव और बिछीवाड़ा में इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से हर दिन हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में बिछीवाड़ा और ऋखभदेव रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाया है। udaipur asarva trains stoppage on rishabhdev and bichhiwara station

उन्होंने मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्री के प्रयासों से उदयपुर-असारवा अहमदाबाद तक रेल आमान परिवर्तन कर रेल मार्ग शुरू करवाया गया है। इस रेल मार्ग पर कई ट्रेन शुरू भी की गई जिसमें ट्रेन नम्बर 12981 जयपुर-असारवाए, ट्रेन नम्बर 12982 असारवा-जयपुर, ट्रेन नम्बर 19821 कोटा-असारवा, ट्रेन नम्बर 19822 असारवा-कोटा प्रमुख हैं। इस रेल मार्ग पर दो प्रमुख रेलवे स्टेशन पडते हैं, पहला ऋषभदेव जो प्रसिद्व भगवान ऋषभदेव मंदिर जाने के लिए देश भर से यात्री आते है, दूसरा है बिछीवाडा जो गुजरात राज्य से सटा हुआ है और नेशनल हाइवे संख्या 48 इसी उपखण्ड से गुजरता है। बिछीवाडा एक इन्डस्ट्रीयल एरिया भी है और गुजरात राज्य से प्रवेश करते ही पहला बडा रेलवे स्टेशन है।

सांसद ने कहा इन दोनों जगह पर प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद ऋषभदेव और बिछीवाडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12981, 12982, 19821, 19822 का ठहराव नहीं दिया गया। इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक, मजदूर वर्ग, व्यापारी वर्ग, स्कुली छात्र-छात्राएं काफी परेशान रहते हैं। राज्यसभा सांसद ने उक्त ट्रेन का ठहराव ऋखभदेव एवं बिछीवाडा रेलवे स्टेशन पर अतिशीघ्र किए जाने की मांग रखी। Rajya Sabha MP raised the issue of udaipur asarva trains stoppage on rishabhdev and bichhiwara station in rajya sabha

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version