Site iconSite icon AR Live News

किसानों का दिल्ली की तरफ पैदल मार्च, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, कई किसान घायल

farmers foot march shambhu border to delhi police stopped them by barricading or tear gasfarmers foot march shambhu border to delhi police stopped them by barricading or tear gas

एआर लाइव न्यूज। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर कैंप लगाकर बैठे किसानों में से 101 किसानों का जत्था शुक्रवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली की तरफ किसानों का मार्च देखकर पुलिस ने उन्हें शंभु बॉर्डर पर ही रोक दिया। किसानों ने पुलिस के बैरिकेड उखाड़ दिए, इस पर भी जब किसान नहीं रूके तो पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े, बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ किसान घायल हुए हैं। farmers foot march shambhu border to delhi

किसानों को रोकने के लिए खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गयी है। शंभू बॉर्डर पर तो हरियाणा पुलिस ने पक्की दीवार तक बना दी है। किसान नेता ने बताया कि हमारे काफी नेता घायल हुए हैं। हम जत्थे को वापस बुला रहे हैं। दिल्ली की तरफ किसानों के मार्च पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

नौ महीने से आंदोलनरत किसानों की मुख्य मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून गारंटी देने की है। इसके अलावा डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कीमत तय हो, डीएपी खाद की कमी को दूर किया जाए, किसानों और खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, इन्हें पेंशन दी जाए, मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगायी जाए, भूमिअधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए सहित अन्य मांगे हैं। किसान विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार से वार्ता करने के लिए अड़े हैं। farmers foot march shambhu border to delhi police stopped them by barricading or tear gas

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version