Site iconSite icon AR Live News

चोर मस्त, पुलिस पस्त: उदयपुर में औसतन हर दिन हो रही चोरियां, डेढ़ वर्ष में 565 नकबजनी

theft in udaipur 565 burglary in one and half years in udaipurtheft in udaipur 565 burglary in one and half years in udaipur

लकी जैन, उदयपुर। उदयपुर जिले में चोर सक्रिय है, घर इंडीविजुअल हो या फ्लैट हो, चोर कहीं भी चोरी करने से गुरेज नहीं कर रहे। स्थिति यह है कि चंद घंटों के लिए भी अगर घर पर ताला लगाकर गए तो चोरी होने का डर हमेशा लगा रहता है। बीते दिनों स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने तो सुखेर थाना क्षेत्र के चार घरों को एक के बाद एक निशाना बनाया, लेकिन उन चोरों को तलाशने में पुलिस ने कोई खास रूचि नहीं दिखायी है। आंकड़ों की बात करें तो उदयपुर जिले में औसतन हर दिन चोर कहीं न कहीं किसी न किसी घर, मकान या दुकान को निशाना बना रहे हैं। (theft in udaipur)

पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2023 से जून 2024 के बीच उदयपुर में 565 सेंधमारी (नकबजनी) हुईं, मतलब 565 घर, मकान या दुकानों में चोरी हुई है, लेकिन इन वारदातों के खुलासे का प्रतिशत मात्र 20 प्रतिशत ही है। आंकड़ों से ही स्पष्ट है कि करीब 62 से 65 प्रतिशत मामलों में चोर न तो पकड़े जाते हैं और न ही माल की बरामदगी होती है, और पुलिस इन मामलों में एफआर लगा देती है। मात्र 20-21 प्रतिशत मामलों में ही पुलिस चोरी का खुलासा कर चोरों के खिलाफ चालान पेश कर पाती है। 

पुलिस का चोरी-नकबजनी के खुलासे में जो रवैया रहता है, उसे देखकर तो अब चोरों को भी कोई डर ही नहीं है। डेढ़ वर्ष में घर, मकान, दुकानों में हुई सेंधमारी के 565 मामलों में से पुलिस 351 मामलों में तो पुलिस एफआर लगा चुकी है, मतलब पुलिस इन मामलों में न तो चोर को पकड़ पायी और न ही माल बरामद हो सका, जबकि 98 केस का अनुसंधान पेंडिंग चल रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version