Site iconSite icon AR Live News

चूरू: दो वाहनों की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 लोगों की मौत

churu five died in car canter accident in churu rajasthanchuru five died in car canter accident in churu rajasthan

एआर लाइव न्यूज। चूरू के सरदारशहर में मेगा हाईवे पर बीती रात करीब ढाई बजे ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 2 लोग गंभीर घायल हैं। पांचों मृतक टाटा सफारी में सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया। five died in car canter accident in churu rajasthan

पुलिस ने बताया कि हादसे में सरदारशहर के राणासर बीकन गांव निवासी कमलेश 26 पुत्र भंवरलाल भार्गव, राजासर बीकन निवासी राकेश 25 पुत्र लालाराम भार्गव, पवन पुत्र रतनलाल भार्गव, बीकानेर के डूंगरगढ़ निवासी नंदलाल 23 पुत्र किशन लाल भार्गव और सीकर निवासी धनराज की मौत हुई है। वहीं डूंगरगढ़ के रीड़ी निवासी रामलाल पुत्र गिरधारी लाल भार्गव और ट्रक चालनक रतनगढ़ निवासी किशोर सिंह राजपूत घायल हैं।

दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि टाटा सफारी कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार सवार लोग बुरी तरफ फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां नंदलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसा सरदारशहर के हनुमानगढ़ रोड मेगा हाइवे पर बुकनसर फांटा के पास देर रात हुआ। कार काफी तेज स्पीड में थी, तभी मेगा हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version