Site iconSite icon AR Live News

अनुशासनहीन 9 पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति

rajasthan 9 police personnel sent to Compulsory retirement for undisciplinedrajasthan 9 police personnel sent to Compulsory retirement for undisciplined

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस विभाग के 9 अनुशासनहीन कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृति देने का निर्णय किया है। इन कार्मिकों ने घोर लापरवाही करते हुए अनुशासनहीनता एवं अनियमितताएं की थी, जिसके लिए पूर्व में उन्हें कई बार दंडित भी किया गया था।(rajasthan police deeparment)

यह निर्णय राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम-1996 के नियम 53 (1) के प्रावधान के तहत पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित रिव्यू कमेटी एवं प्रशासनिक सुधार की आज्ञानुसार गठित उच्च स्तरीय स्थायी समिति की अनुशंसा पर किया गया है।(rajasthan police deeparment)

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गुड गवर्नेंस का बेहतरीन मॉडल स्थापित करने के लिए राज्य सरकार लापरवाह एवं अनुशासनहीन कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही, कर्मठ और ईमानदार कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का कार्य भी कर रही है। rajasthan 9 police personnel sent to Compulsory retirement for undisciplined

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version