Site iconSite icon AR Live News

बच्चे डॉक्टर-डॉक्टर खेल रहे थे: एक बच्चे ने चार बच्चियों को दवा समझ कीटनाशक पिला दिया

banswara ten year old boy give pesticides to four small girls in gamebanswara ten year old boy give pesticides to four small girls in game

एआर लाइव न्यूज। बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे द्वारा चार बच्चियों को फसल में रखी जाने वाली कीटनाशक दवा पिलाने का मामला सामने आया है। बच्चे आपस में डॉक्टर-डॉक्टर खेल रहे थे, एक बच्चा डॉक्टर और चार बच्चियां मरीज बनीं थीं। कीटनाशक दवा पीने से बच्चियों की तबियत बिगड़ी और उन्हें उल्टियां होने लगीं तो परिजन को समझ नहीं आया कि इनके साथ हुआ क्या है, वे बच्चियों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, बच्चियों को उपचार जारी है, हालात स्थिर बताई जा रही है। banswara news

जानकारी के अनुसार कीटनाशक दवाई पीने से संजा (3) पुत्री सोहन, मनीषा (2) पुत्री आदेश, रानू (3) पुत्री रामू और माया (5) पुत्री राजू का हॉस्पिटल में उपचार जारी है, चारों बच्चियों की हालत स्थिर है। चिकित्सकों ने एक बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि वे चारों पड़ोस में रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे (जो रिश्ते में उनके काका लगता है) के साथ डॉक्टर-डॉक्टर खेल रही थीं। बच्चा डॉक्टर और वे चारों मरीज बनी थीं। बच्चे ने उन्हें दवाई पिलाई थी। परिजनों ने पड़ताल की तो पता चला कि बच्चा डॉक्टर-डॉक्टर खेलते समय घर में रखी कपास पर छिड़काव करने वाली कीटनाशक को दवाई समझ कर ले आया था और बच्चों को जिस प्रकार पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है, उसने वह कीटनाशक की बूंदें बच्चियों को पिला दी थीं, जिसके बाद बच्चियों की तबियत बिगड़ गयी। banswara news

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version