Site iconSite icon AR Live News

अब नवजात शिशुओं की ब्रेन एमआरआई संभव: डॉ. रामबीर सिंह

AIIMS Udaipur doctor dr rambir singh said newborn baby Brain MRI is now possibleAIIMS Udaipur doctor dr rambir singh said newborn baby Brain MRI is now possible

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Udaipur) के रेडियो डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. रामबीरसिंह ने बच्चों के मस्तिष्क संबंधित बीमारियों व इसमें होने वाली एमआरआई की उपयोगिता पर विचार रखे। वे राजस्थान आईआरआईए रेडियोलॉजी की ओर से कोटा के यूआईटी सभागार में हुए 31वें वार्षिक अधिवेषन को संबोधित कर रहे थे। RAJ IRIACON 2024

डॉ. रामबीरसिंह ने बच्चों में होने वाली मस्तिष्क संबंधित बीमारियों पर चर्चा की। शोध का विवरण करते हुए कहा कि नवजात शिशुओं में मस्तिष्क से संबंधित विभिन्न बीमारियों में एमआरआई जांच महत्वपूर्ण है। रोग का सटीक रूप से पता लगाने और रोग के निदान में एमआरआई रिपोर्ट की मुख्य भूमिका होती है। इस अधिवेषन में प्रदेश से रेडियोलॉजिस्ट और अंतरराष्ट्रीय स्पीकर पहुंचे थे। प्रदेशभर से पहुंचे पीजी स्टूडेंट्स और रेडियोलॉजिस्ट्स ने डॉ. रामबीरसिंह के शोध की सराहना की।

Exit mobile version