भारी बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं: उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद
एआर लाइव न्यूज। बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन फेंगल शनिवार शाम तक पुडुचेरी के पास तटों से टकराएगा। इस दौरान उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। cyclone fengal landfall today
मौसम विभाग गे अनुसार साइक्लोन फेंगल आज पुडुचेरी लनाडु-पुडुचेरी तटों से टकराएगा। चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव आया है, जिससे चेन्नई आने-जाने वाली उड़ानें और लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमानित तेज हवाओं के कारण चेन्नई एयरपोर्ट शाम 7 बजे तक बंद रहेगा। दक्षिणी रेलवे ने बताया है कि इस दौरान कम उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी। साइक्लोन से प्रभावित तमिलनाडु के 8 जिलों में और पुडुचेरी में आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं, वहीं पूरे तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पुडुचेरी के कई इलाकों में और तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कई तटीय क्षेत्रों में पहले से ही मौसम में बदलाव और उच्च ज्वार देखा जा रहा है। इन जिलों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।
मछुआरों को जारी की चेतावनी
अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने और अपनी नावों व अन्य उपकरणों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने की सलाह दी है। निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका भी जताई गयी है। cyclone fengal landfall today
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

