उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के टीबी एंड चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल लुहाड़िया को कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयोजित देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय चेस्ट सम्मेलन नैपकोन में नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियंस (NCCP) की फेलोशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एनसीसीपी देश की सबसे पुरानी चेस्ट सोसायटी है, टीबी एवं चेस्ट क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर पूरे देश के विभिन्न राज्यों से चार चेस्ट फिजिशियंस को फेलोशिप अवॉर्ड के लिए चुना एवं सम्मानित किया। ये अवॉर्ड एनसीसीपी के अध्यक्ष डॉ. टी.मोहन कुमार, सचिव डॉ. एसएन गौड़, संयुक्त सचिव डॉ. निखिल सारंगधर द्वारा दिया गया। geetanjali medical college and hospital Dr. Atul Luhadia honoured with NCCP Fellowship Award
डॉ. अतुल लुहाड़िया एनसीसीपी की फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित

