राजस्थान की 7 सीट में 4 पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 2 पर भारत आदिवासी पार्टी आगे
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सलूंबर में 15 राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा को 18760 वोट मिले है, भाजपा की शांता मीणा को 52494 और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के जितेश कटारा को सर्वाधिक 64393 वोट मिल चुके है, कटारा 11899 वोट से आगे चल रहे है। चौरासी में 17 राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी महेश रोत को 15542 वोट मिले है, भाजपा के करीलाल को 61383 वोट मिले है, भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा को 83361 वोट मिले है, कटारा 21978 वोट से आगे निकल चुके है। यहां कटारा की जीत लगभग तय हो चुकी है, क्योंकि 18 में से 17 राउंड की मतगणना हो चुकी है। (rajasthan bye election result 2024 : BAP Leading on 2 seats of mewar, BJP leading on 4 and Congress only on 1 seat)
प्रदेश की अन्य सीटों के रूझान
झूंझुनू में भाजपा के राजेंद्र भांबू आगे चले है। इनकी जीत तय मानी जा रही है। क्यों कि 23 में से 22 राउंड की गणना हो चुकी है और ये 42599 वोट से आगे चल रहे है। रामगढ़ में बीजेपी के सुखवंत सिंह, दौसा में कांग्रेस के दीनदयाल,देवली उनियारा में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर और खींवसर में भाजपा के रेवंतराम आगे चल रहे है। rajasthan bye election result 2024
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

