Site iconSite icon AR Live News

नगर निगम 272 भूखंड घोटाला मामला: पूर्व वार्ड पंच सहित दो गिरफ्तार

udaipur nagar nigam 272 land plot scam rajasthan police SOG arrest 2 key accused udaipur nagar nigam 272 plot scamudaipur nagar nigam 272 land plot scam rajasthan police SOG arrest 2 key accused udaipur nagar nigam 272 plot scam

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर नगर निगम के 272 भूखंड घोटाला मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी गुजरात में पूर्व वार्ड पंच रह चुका है। (udaipur nagar nigam 272 plots scam)

उदयपुर एसओजी एडिएसपी स्वाती शर्मा ने बताया कि भूखंड घोटाला मामले में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से सेक्टर 11 स्थित एक भूखंड संख्या 540 के फर्जी आवंटन कर धोखाधड़ी की एफआईआर भी दर्ज है। मामले में पुरोहितों की मादड़ी यूआईटी कॉलोनी निवासी दीपक सिंह चौहान (31) पुत्र हरि सिंह चौहान और पंचमहल गुजरात हाल (वर्तमान पता) अंबामाता स्कीम उदयपुर निवासी राकेश सोलंकी (45) पुत्र रायजी सोलंकी को गिरफ्तार किया है। इस एक मामले का गुजरात निवासी किशन पटेल उर्फ किशन मारवाड़ी की तलाश की जा रही है। इस एक भूखंड मामले में आरोपियों द्वारा फर्जीवाड़ा करना पाया गया है, जिस पर इस मामले में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। अन्य भूखंडों के मामलों में इनसे पूछताछ की जाएगी।

एडि.एसपी स्वाती शर्मा ने बताया ने बताया कि आरोपियों ने इस एक भूखंड में फर्जी दस्तावेज तैयार किए। दीपक सिंह और राकेश सोलंकी ने सबसे पहले गुजरात निवासी किशन पटेल के पिता रायजी सोलंकी के नाम से उदयपुर नगर विकास प्रन्यास उदयपुर (यूआईटी) से फर्जी आवंटन पत्र, कब्जा पत्र, कार्यालय टिप्पणी सहित अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद राकेश सोलंकी ने खुद के गुजरात में तत्कालीन वार्ड पंच होने के नाते रायजी सोलंकी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर यह भूखंड किशन पटेल के नाम पर नामांतरित करवाने के लिए उदयपुर नगर निगम में आवेदन किया। दोनों आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किशन पटेल के नाम पर उदयपुर नगर निगम से भूखंड का नामांतरण करवाया और लीजडीड भी प्राप्त कर ली। इसके बाद नगर निगम से जारी हुए दस्तावेज दिखाकर दीपक, राकेश और किशन तीनों ने मिलीभगत कर यह भूखंड किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में एसओजी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, जसवन्त सिंह, पवन कुमार, ईला सिंह, मुकेश कुमार की मुख्य भूमिका रही है। udaipur nagar nigam 272 land plots scam rajasthan police SOG arrest 2 key accused

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version