एआर लाइव न्यूज। दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद गंभीर स्थित के पार हो गया है। मंगलवार सुबह दिल्ली कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 500 पार रिकॉर्ड किया गया। वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए स्कूल और कॉलेज की ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों, सांस और दिल के मरीजों को घर पर रहने की सलाह दी गयी है। दिल्ली का औसत एक्यूआई 494 रिकॉर्ड किया गया, जो हवा की सबसे खराब स्थिति को दर्शाता है। delhi aqi crosses 500
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ने 18 नवंबर से दिल्ली एनसीआर में बदला हुआ ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का चौथा फेज लागू कर दिया है।
दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर एरिया में भी दिखने लगा असर
दिल्ली में वायु प्रदूषण का असर राजस्थान बॉर्डर एरिया के जिलों में भी दिखने लगा है। यहां भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 से पार जा चुका है, जो बहुत खराब श्रेणी में है। दिल्ली एनसीआर के गुरूग्राम में भी वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा होने से स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

