झील विकास समिति में प्रस्ताव का अनुमोदन, अब झील विकास प्राधिकरण को भेजेंगे
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बड़ी तालाब और मदार बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए झील विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। झील विकास समिति की मंगलवार को हुई बैठक में स्थानीय स्तर पर इन प्रस्तावों का अनुमोदन हो गया। जल्द ही मदार छोटा सहित कुछ अन्य छोटे तालाबों के संरक्षण के प्रस्ताव भी तैयार होंगे।(udaipur Badi talab Madar Bada)
झील विकास समिति की कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलसंसाधन विभाग ने बड़ी तालाब और मदार बड़ा तालाब के संरक्षण के प्रस्ताव रखे। चर्चा के बाद इन प्रस्तावों का अनुमोदन कर झील विकास प्राधिकरण को भेजने का निर्णय लिया गया। छोटे तालाबों के संरक्षण के लिए यह एक बड़ी पहल कही जा सकती है।(udaipur Badi talab Madar Bada)
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त एवं समिति के सदस्य सचिव रामप्रकाश को जल्द से जल्द ये प्रस्ताव झील विकास प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मदार छोटा तालाब, लखावली तालाब, गोवर्धन सागर, जोगी तालाब, डाया तालाब और सोम कागदर बांध के संरक्षण एवं विकास के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इससे इन तालाबों का भी संरक्षण हो सकेगा।
बड़ी और मदार के दोनों तालाबों का है बड़ा महत्व
बड़ी गांव में स्थित बड़ी तालाब का अपना एक महत्व है। लुप्त हो रही महासीर मछली इसी बड़ी तालाब में ही पायी जाती है। इसके संरक्षण के लिए विभिन्न स्तर पर मांग भी होती आ रही है। बड़ी तालाब के छलकने पर इसका पानी फतहसागर भी पहुंचता है। ऐसे में इस तालाब का महत्व और बढ़ जाता है। इधर मदार बड़ा और मदार छोटा तालाब की अहमियत इसी बात से पता चल जाती है कि फतहसागर का झरना चलना इन दोनों तालाबों पर ही निर्भर है। ऐसे में इनका संरक्षण होने से फतहसागर को भी सीधा फायदा होगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

