Site iconSite icon AR Live News

महाकुंभ मेले के लिए उदयपुर सिटी से धनबाद स्पेशल ट्रेन चलेगी

udaipur city to dhanbad special train to run during maha kumbh mela 2025udaipur city to dhanbad special train to run during maha kumbh mela 2025

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रेलवे द्वारा महाकुंभ मेले 2025 के लिए उदयपुर सिटी से धनबाद से उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा है। 19 जनवरी 2025 से ट्रेन शुरू होगी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर सिटी स्टेशन से 19 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे स्पेशल ट्रेन (गाडी संख्या 09609) रवाना होगी और जयपुर होते हुए अगले दिन 20 जनवरी को रात 9 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार धनबाद से 20 जनवरी को गाड़ी संख्या 09610 रात 11 बजे रवाना होकर जयपुर होते हुए 22 जनवरी को सुबह 9.40 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। (udaipur city to dhanbad special train to run during maha kumbh mela 2025)

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ व गोमोह स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 सैकण्ड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version