Site iconSite icon AR Live News

भाजपा सरकार में हर दिन पिट रही पुलिस: पुलिस के साथ मारपीट के प्रदेश में 210 दिनों में 221 मामले दर्ज

rajasthan attack on police 221 case registered in seven months rajasthan police in BJP Governmentrajasthan attack on police 221 case registered in seven months rajasthan police in BJP Government

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज।)। तस्करों का पीछा करना हो या घरों में दबिश देकर अपराधियों की धरपकड़ या यातायात व्यवस्था संभालना अक्सर पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। कई बार परिस्थितयां ऐसी हो जाती हैं कि पुलिस टीम घिर जाती है और इकट्ठे लोग पुलिस के साथ मारपीट, पथराव तक कर देते हैं। ऐसे मामलों पर गौर किया जाए तो प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं पुलिस के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। (rajasthan attack on police 221 case registered in seven months rajasthan police in BJP Government)

गृह विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 15 दिसंबर 2023 से 11 जुलाई 2024 के बीच प्रदेश में पुलिस कर्मियों से मारपीट के 221 मामले दर्ज हुए हैं, इसमें 285 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 221 दर्ज मामलों में 71 केस ऐसे हैं, जिनमें अपराधियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया हो और पुलिस कर्मी गंभीर घायल हुए हों, जबकि सिरोही के स्वरूपगंज में तो ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला कर हत्या कर देने की घटना तक हुई हो चुकी। जानलेवा हमला करने में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, तो कहीं पुलिस पर पत्थर फेंके।

आंकड़ों के अनुसार पुलिसकर्मी पर हमला करने और मारपीट करने के मामलों में संबंधित थाना पुलिस 590 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि 435 अब भी फरार चल रहे हैं। थानों में दर्ज मामलों की पेंडेंसी इस बात से भी समझी जा सकती है कि विभाग के पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, जानलेवा हमला जैसे मामलों में भी आधे से ज्यादा मामले पेंडिंग ही चल रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, जानलेवा हमले के 7 महीनों में दर्ज हुए 221 मामलों में 144 मामले पेंडिंग ही चल रहे हैं, थाना पुलिस ने इनमें न तो चालान पेश किया और न ही एफआर लगाई। 221 मामलों में पुलिस ने 75 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चालान पेश किया है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पुलिस पर हमले की सर्वाधिक घटनाएं डीग में 11, दौसा और धोलपुरा में 9-9 हुई हैं, जबकि करौली, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, कोटपुतली, जयपुर सहित अन्य ऐसे जिले हैं, जहां अक्सर अपराधियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस को किसी ने किसी हमले और विरोध का सामना करना पड़ता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version