उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन से कलेक्टर निवास तक बनने वाले ऐलिवेटेड रोड के लिए सोमवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी आने वाले थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति रही। (elevated road udaipur)
नगर निगम की देखरेख में बनने वाले एलिवेटेड रोड का कार्य पूरा करने ठेकेदार को दो साल का समय दिया गया है। टू लेन एलिवेटेड रोड 2.75 किलोमीटर लंबी होगी और लागत 136.89 करोड़ आएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, चुन्नीलाल गरासिया, मेयर जीएस टांक, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, कलेक्टर अरविंद पोसवाल और निगम आयुक्त रामप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।(elevated road udaipur)
टेंडर में 12 फर्मों ने लिया था भाग
ऐलिवेटेड रोड बनाने के लिए 12 फर्मों ने भाग लिया था। इनमें से ट्रांसरेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 136.89 करोड़ में यह काम करने की हामी भरी। उसके बाद इस फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया गया। नगर निगम ने 179.14 करोड लागत अनुमान लगाकर टेंडर आमंत्रित किए थे।
इस प्रोजेक्ट को लेकर शहर में दो तरह की राय
कुछ लोग इस ऐलिवेटेड रोड को यातायात दबाव कम करने के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बता रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग यह तर्क दे रहे है कि यह प्रोजेक्ट शहर के लिए नासूर बनेगा। उप महापौर पारस सिंघवी भी इस प्रोजेक्ट के पक्ष में नहीं है। वे कई बार खुलकर इस ऐलिवेटेड रोड के बनने पर सवाल उठा चुके है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

