Site iconSite icon AR Live News

ट्रेवल्स बसों से हो रही थी अफीम डोडाचूरा तस्करीः पुलिस ने डेढ़ करोड़ का डोडाचूरा पकड़ा, अंतर्राज्जीय तस्कर गिरोह का खुलासा

udaipur police bust interstate opium smuggling gang by private travels, caught doda chura cost more than 1 croreudaipur police bust interstate opium smuggling gang by private travels, caught doda chura cost more than 1 crore

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने शहर के बेड़वास स्थित एक दुकाननुमा गोदाम पर छापा मार अंतर्राज्जीय अफीम डोडाचूरा तस्कर गिरोह का खुलासा कर डेढ़ करोड़ कीमत का डोडा चूरा पकड़ा है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, ये तस्कर दुकान पर अफीम डोडा चूरा लाकर बड़े-बड़े पार्सल में पैक करते थे और मुर्गी दाना बताकर दिल्ली रूट पर चलने वाली निजी ट्रेवल्स से डोडा चूरा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तस्करी कर रहे थे। तीनों तस्कर पिछले 3-4 महीने से यह काम कर रहे थे और करोड़ों का डोडा चूरा तस्करी भी कर चुके हैं। (udaipur police bust interstate opium smuggling gang by private travels, caught doda chura cost more than 1 crore)

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि अफीम डोडा चूरा तस्करी करते हुए चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी निवासी विनोद (35) पुत्र सुरेश धाकड, पप्पु सिंह (35) पुत्र बाघ सिंह और प्रतापगढ़ निवासी उदयनाथ (26) पुत्र नाथु नाथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बेड़वास स्थित एक दुकान पर छापा मारकर 16 क्विंटल 42 किलो (1642 किलो) अफीम डोडा बरामद कर वहां से तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए अफीम डोडा चूरा के पार्सल बनाकर ट्रेवल्स बसों के जरिए दिल्ली रूट पर तस्करी कर रहे थे। गिरोह के खुलासे में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में कांस्टेबल राजुराम, नन्दकिशोर, रामस्वरूप और नरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही है।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि तीनों तस्कर बहुत शातिर हैं। पुलिस से बचने के लिए इन्होंने बेड़वास में हाईवे के पास एक दुकान किराए पर ली। चित्तौड़गढ़ से डोडाचूरा उदयपुर लाकर दुकान में रखते थे। डोडा चूरा के बड़े-बड़े पार्सल बनाते थे। डोडा चूरा की स्मैल नहीं आए तो तीन लेयर में पार्सल पैकिंग होती थी और फिर उसमें कपूर की गोलियां तक रखते थे। लेकिन बदमाश पैकिंग का यह पूरा काम दुकान का शटर बंद कर अंदर ही अंदर करते थे।

पूरे दिन दुकान में काम चलता था, लेकिन शटर बंद रहता था, दुकान से बाहर पार्सल ही निकलते थे। यह देखकर संदेह हुआ, क्षेत्र के कांस्टेबल राजुराम को इस संबंध में गोपनीय सूचना मिली। कांस्टेबल टीम ने पड़ताल की तो मामला संदिग्ध मिला। इस पर आज पुलिस टीम ने उस दुकान पर छापा मारा। चेक करने पर बड़े-बड़े पार्सल मिले, पार्सल चेक किए तो उनमें डोडा चूरा भरा हुआ था।

निजी ट्रेवल्स के जरिए शराब तस्करी के मामले तो अब तक सामने आए थे, लेकिन निजी ट्रेवल्स बसों से इतनी बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चूरा तस्करी भी हो रही है, ऐसा उदयपुर में पहला मामला सामने आया है। ऐसे में जरूरत है कि पुलिस निजी ट्रेवल्स बसों से जा रहे सामानों की निगरानी और चेकिंग बढ़ाए। संदेह जताया जा रहा है कि मुख्य तस्कर विनोद धाकड़ पिछले तीन-चार महीने में डेढ़-दो करोड़ रूपए का डोडा चूरा ट्रेवल्स बसों के जरिए तस्कर कर चुका है, जिसके संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। विनोद धाकड़ के जरिए पुलिस गिरोह के अन्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version