Site iconSite icon AR Live News

भरतपुर पुलिस ने अपराधी को बतायी उसकी औकात “चवन्नी”: घोषित किया 25 पैसे का ईनाम

bharatpur police declared 25 paise chavanni reward on wanted criminalbharatpur police declared 25 paise chavanni reward on wanted criminal

एआर लाइव न्यूज। भरतपुर पुलिस ने अपराधियों को हतोत्साहित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है, बदमाश को उसकी औकात दिखाने और उसे अपमानित करने के लिए उस पर चवन्नी 25 पैसे का ईनाम घोषित किया है। यानी कि जो शख्स फरार चल रहे खूबीराम जाट का पता भरतपुर पुलिस को बताएगा, पुलिस उसे 25 पैसे का ईनाम देगी। जब से पुलिस ने यह ईनाम घोषित किया है, लोग इस पर खूब मजाक बना रहे हैं। (bharatpur police declared 25 paise chavanni reward on wanted criminal)

भरतपुर पुलिस ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी खूबी राम जाट 48 पुत्र सूरजमल पर जानलेवा हमला और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं, पुलिस खूबीराम जाट की तलाश कर रही है, लेकिन वह फरार है। पुलिस ने उसे तलब भी किया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। ऐसे में थाना पुलिस की ओर से अभियुक्त खूबीराम जाट पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version