उदयपुर में हुई यह घटना सुनने में काफी फिल्मी लग रही है, लेकिन सच्ची है: परिवादी ने जीवनभर की पूंजी जोड़कर बेटी की शादी के लिए बनवाए थे जेवर
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की खेरवाड़ा पुलिस ने कार से डिक्की से हाईवे पर गिरा 500 ग्राम (आधा किलो) सोने व चांदी के जेवरों से भरा बैग 5 दिन के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार ढूंढ निकाला है। पुलिस ने बैग बरामद कर पीड़ित मूलतः भीलवाड़ा हाल नवी मुंबई निवासी वालचंद माधवलाल सोनी को सुपुर्द किया है। साथ ही पुलिस उस शख्स से भी पूछताछ कर रही है, जिसने वह बैग हाईवे से उठाकर अपने पास रख लिया था। udaipur Police found that missing Jewellery bag worth 40 lakhs fell from dickie of car
थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि मूलतः भीलवाड़ा हाल नवी मुंबई निवासी वालचंद माधवलाल सोनी ने 9 नवंबर को थाने पर रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया था कि उनका गांव भीलवाड़ा जिले में है। वे 8 नवंबर की रात कार से नवी मुंबई से भीलवाड़ा अपने गांव जा रहे थे। उनके पास बेटी की शादी के लिए बनवाए करीब 500 ग्राम सोने व चांदी के जेवर का बैग सहित दो एक जैसे बैग थे।
परिवादी ने खाने के सामान का बैग समझ जेवर का बैग डिक्की में रखा और वह भी गिर गया
खेरवाड़ा के खांडीओबरी टोलनाके के पास वे बाथरूम के लिए गाड़ी से उतरे। बाथरूम कर वापस आए कार की डिक्की खोलकर खाने का बैग समझकर गलती से जेवरों से भरा बैग डिक्की में रख दिया और कार आगे ले जाने लगे। करीब 700 मीटर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने बताया कि कार की डिक्की खुली है। मैंने कार को रोककर चेक किया तो जेवरों से भरा बैग कहीं गिर गया था। परिवादी बैग की तलाश में वापस टोल नाके तक लौटा और रास्ते में पूछताछ की तो तब एक चाय की थड़ी पर बैठी महिला ने बताया कि एक बाइक सवार व्यक्ति वह बैग उठाकर ले गया है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
udaipur police पुलिस ने आस-पास पूछताछ की और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए सड़क पर पड़े बैग को उठाने वाले व्यक्ति की बाइक का नंबर तलाश लिए। पुलिस उसके घर पहुंची और बैग के बारे में पूछताछ की तो उस व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में किसी की मौत हो गयी थी, इसलिए वह बैग के लिए न तो थाने संपर्क कर सका और न ही बैग से मिले मोबाइल नंबर पर प्रार्थी को फोन कर सका। उस व्यक्ति ने पुलिस को जेवरों से भरा बैग लौटा दिया। udaipur Police found that missing Jewellery bag worth 40 lakhs fell from dickie of car 40 लाख रूपए के जेवर वापस पाकर परिवादी ने पुलिस को धन्यवाद दिया। मामले के खुलासे में खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल राकेश मेहता, कांस्टेबल मनिन्दर और भरत की मुख्य भूमिका रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

