उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा-उदयपुर हाईवे पर गुरूवार सुबह तेज रफ्तार कार अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे गहराई में जा गिरी। हादसे में कार सवार गोवर्धन विलास निवासी राम सुरेश यादव की मौत हो गयी है, वहीं कार चालक डूंगरपुर निवासी लाल शंकर घायल है, जिसे हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। Udaipur-Gogunda highway accident
पुलिस ने बताया कि राम सुरेश यादव निजी कंपनी में मैनेजर थे। गुरूवार सुबह वे गोगुंदा हाईवे पर उदयपुर की तरफ जा रहे थे। कार चालक लाल शंकर ड्राइव कर रहे थे। कीर्ति राज होटल के पास अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गयी और हाईवे किनारे करीब 100 फीट नीचे गहराई में जा गिरी। अन्य राहगीरों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार राम सुरेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और चालक गंभीर घायल था, लेकिन उसकी सांसे चल रही थी। इस पर पुलिस ने चालक को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। राम सुरेश का शव मोरचरी रखवा कर परिजनों को सूचित किया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

