Site iconSite icon AR Live News

देवली-उनियारा में उपचुनाव के दौरान उपजे विवाद पर मचा बबाल: एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर अड़े अधिकारी

tonk deoli uniara uncontrolled situation of law and order, RAS announced pen down and villagers protesting for naresh meenatonk deoli uniara uncontrolled situation of law and order, RAS announced pen down and villagers protesting for naresh meena

एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के टोंक जिले में देवली-उनियार (deoli uniara) में उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने और नरेश मीणा को पुलिस हिरासत में लेने के बाद से शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां नरेश मीणा की गिरफ्तारी के खिलाफ समर्थक और ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हालात इतने बिगड़ गए हैं कि उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों सहित कई वाहनों में आग लगा दी, पुलिस पर पथराव किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े। देवली-उनियारा में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन आज गुरूवार को भी जारी है।

इधर उपचुनाव ड्यूटी में लगे एसडीएम के समर्थन में आरएएस एसोसिएशन आगे आ गया है और नरेश मीणा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर प्रदेश के सभी आरएएस अधिकारियों ने गुरूवार को पेन डाउन की घोषणा की है। अध्यक्ष महावीर खराड़ी सहित कई अधिकारियों ने ऐसी घटना पर विरोध के साथ ही चिंता जताई है। आईएएस एसोसिएशन ने भी आरएएस एसोसिएशन को समर्थन दिया है। एसडीएम के समर्थन में राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद वरिष्ठ ने भी कलेक्टर को ज्ञापन दिया। गुरूवार को उदयपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आरएएस अधिकारियों ने उच्च अधिकारी को ज्ञापन देकर नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग की और पेन डाउन रखा।

गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे नरेश मीणा अचानक समरावता गांव पहुंचे और पुलिस पर मारपीट आरोप लगाए। मीणा ने कहा कि मैं भागने वालों में नहीं हूं, गिरफ्तारी देने को तैयार हूं।

tonk deoli uniara uncontrolled situation of law and order, RAS announced pen down and villagers protesting for naresh meena

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version